सियासी हलचल: पायलट पहुंचे दिल्ली, किसी भी नेता से मुलाकात के कार्यक्रम से इनकार
Jaipur : राजस्थान कांग्रेस (Rajasthan Congress) की सियासत में सचिन पायलट कैंप की बगावत ने एक बार फिर पार्टी आलाकमान की मुश्किलें बढ़ा दी है. पायलट गुट के सियासी खींचतान से राजस्थान में लेकर दिल्ली तक हलचल है. सचिन पायलट (Sachin Pilot) आलकमान से मुलाकात करने दिल्ली पहुंच चुके हैं. सचिन पायलट दो दिन तक दिल्ली में मौजूद रहेंगे.
खबर हैं, कि सचिन पायलट पार्टी आलाकामन से मुलाकात करेंगे. प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से भी पायलट का मुलाकात का कार्यक्रम है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा दिल्ली पहुंच चुके हैं कहा जा रहा है कि पायलट प्रकरण में दिल्ली में हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे.
1) उच्च पद के लिए?
2 ) एक नई पार्टी में शामिल होने के लिए?
3) पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं?
4) प्रियंका गांधी से मुलाकात ?
Sachin Pilot News: राजस्थान में सियासी संकट के बीच सचिन पायलट के दिल्ली प्रवास को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दिया अहम बयान. कहा- पायलट की न सरकार से नाराजगी है और न ही पार्टी.
Sachin pilot in Delhi To Seek congress Attention "Not Quitting Party"



